भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव पहुंचे सागर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की भेंट

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव पहुंचे सागर, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की भेंट

सागर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव के सागर प्रवास के दौरान संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, किसान मोर्चा के कार्यक्रमों तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। किसान मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने और किसानों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया तथा किसानों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर एवं चेतराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे एवं विक्रम सोनी, कार्यालय मंत्री संजय चौबे, यश अग्रवाल, संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार, जिला मंत्री राहुल वैद्य, आईटी संयोजक बालकिशन सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, जय सोनी, दीपक दुबे, सुप्रियो राय सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा, सागर

Leave a Comment

Read More