
भगवान आदिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव पर काकागंज जैन मंदिर पहुँचे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, किए दर्शन-पूजन
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने प्रथम तीर्थंकर, देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के पावन जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर काकागंज स्थित जैन मंदिर पहुँचकर चैतन्य चमत्कारी भगवान आदिनाथ के पावन दर्शन किए और प्रदेश तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर विधायक जैन ने मंदिर परिसर में उपस्थित धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। धार्मिक वातावरण में आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से संगीत पर थिरकते हुए प्रभु की आराधना भी की। मंदिर परिसर में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विधायक जैन ने कहा कि भगवान आदिनाथ का जीवन त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्श समाज को सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।











