
मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव व निःशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन के लिए साहू समाज ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को दिया आमंत्रण
सागर।साहू समाज युवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती महामहोत्सव एवं चतुर्थ निःशुल्क सामाजिक आदर्श विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें आत्मीय आमंत्रण सौंपा।
समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए विधायक जैन से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक जैन ने आमंत्रण के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां कर्मा देवी की जयंती समाज को सेवा, समर्पण और सद्भाव का संदेश देती है तथा इस प्रकार के सामाजिक विवाह सम्मेलन समाज में सादगीपूर्ण विवाह की प्रेरणा देने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर जगन्नाथ गुरैया, ईश्वर लाल साहू, उमाशंकर साहू, प्रकाश साहू, शिवम साहू, खेमचंद साहू, आदर्श साहू सहित बड़ी संख्या में समाज एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।











