कर्रापुर चौकी प्रभारी व आरक्षक ने आइस्क्रीम खा रहें युवक के साथ गालीगलौच कर लाठी से मारा

कर्रापुर चौकी प्रभारी व आरक्षक ने आइस्क्रीम खा रहें युवक के साथ गालीगलौच कर लाठी से मारा।

शिकायत करनें पर झूठें केस में फंसाने की धमकी दी।

पूर्व मंत्री चौधरी के साथ युवक पहुंचा एस पी कार्यालय।

दोषी चौकी प्रभारी व आरक्षक पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही व न्याय दिलानें की मांग।

सागर के थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी कर्रापुर के प्रभारी व आरक्षक द्वारा सरेआम गुंडागर्दी कर भतीजे के साथ आइसक्रीम खा रहे निर्दोष युवक के साथ गाली-गलौज कर लाठी से मारनें की घटना के पीड़ित युवक हरनाम सिंह पिता प्रभाग सिंह निवासी वार्ड 08 नगर परिषद कर्रापुर ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी व स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर उसके साथ गाली गलौज करने वाले दोषी कर्रापुर चौकी प्रभारी विधानन्द यादव व आरक्षक दुर्गेश सोनी पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती आवेदन में बताया कि घटना विगत 14 मार्च शनिवार शाम 07 बजें की हैं जहां पीड़ित युवक अपने भतीजे राजवीर के साथ कर्रापुर में आईसक्रीम खा रहा था तभी अचानक कर्रापुर चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव और आरक्षक दुर्गेश सोनी आये और उसे डंडे से मारने लगे आवेदक ने पूछा की क्यों मार रहे हो तो मां बहिन की गालियों देने लगे डंडे की मार से आवेदक के शरीर पर काले निशान पड़ गए हैं एवं एडी में चोट आयी है चौकी प्रभारी और आरक्षक जाते जाते कह गये कि अगर कहीं शिकायत की तो इतने प्रकरण तुम्हारे ऊपर बनाएंगे कि जिंदगी भर कचहरी के चक्कर काटते रहोगे। पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर दोषीयों पर प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही व पीड़ित को न्याय दिलानें की मांग पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, पार्षद मोहन अहिरवार, कदम सिंह आदि ने की हैं।

Leave a Comment

Read More