सनातनी नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली भव्य वाहन रैली, कांग्रेस सेवादल ने किया जोरदार स्वागत

सनातनी नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकली भव्य वाहन रैली, कांग्रेस सेवादल ने किया जोरदार स्वागत
सागर। शहर में सनातनी नववर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। शहर की सड़कों पर निकली इस रैली में बड़ी संख्या में सनातनी बंधु शामिल हुए, जिनमें धार्मिक आस्था और नववर्ष के स्वागत का उत्साह साफ झलक रहा था।
रैली के दौरान कांग्रेस शहर सेवादल परिवार ने आगे बढ़कर सभी रैली प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सनातनी बंधुओं का अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवी हो गया।
इस अवसर पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने लोगों को चैत्र नवरात्रि और सनातनी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में लल्ला यादव, अन्नू घोषी, परख शुक्ला, आकाश नामदेव, रवि जैन, तरूण सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली और स्वागत कार्यक्रम ने शहर में नववर्ष के स्वागत का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया, वहीं लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था भी देखने को मिली।

Leave a Comment

Read More