जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सत्र का आयोजन

जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सत्र का आयोजन

जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में स्टाफ के लिए स्वास्थ्य एवं वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत डांस फैकल्टी अभित और श्री ललित द्वारा ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र से हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षिका शालू ने योग सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम का समापन संस्कृति समन्वयक सुश्री ज्योति मल्होत्रा द्वारा गाइडेड मेडिटेशन के साथ हुआ।

उप-प्रधानाचार्या  सुविग्या द्राबू ने भी स्टाफ के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी को एकजुटता एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या  अंजलि मलिक ने कहा,एक स्वस्थ और ऊर्जावान टीम ही सकारात्मक शिक्षण वातावरण का निर्माण करती है। ऐसे सत्र हमारे शिक्षकों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह पहल शिक्षकों को उनकी दैनिक जिम्मेदारियों से एक सुखद विराम प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुनः ऊर्जावान बनाने में सहायक रही, जो एक स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य वातावरण का प्रतीक है।

Leave a Comment

Read More