
पेट्रोल-डीजल नहीं… भिंड में ‘पान मसाला’ के लिए लगी लंबी कतारें!
देश-दुनिया में जहां ईंधन संकट और युद्ध की आशंकाओं को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं मध्य प्रदेश के भिंड से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां जरूरत की चीजें सामान्य हैं, लेकिन पान मसाला अचानक लोगों की पहली पसंद बन गया है।
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के चलते देशभर में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
लेकिन भिंड में नजारा बिल्कुल अलग है। यहां पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और गैस एजेंसियों पर भी भीड़ नहीं दिख रही।
हैरानी की बात यह है कि अगर कहीं लंबी लाइनें लगी हैं, तो वह पान मसाला डिस्ट्रीब्यूटर्स के बाहर। लोग घंटों कतार में खड़े होकर पान मसाला खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।
शहर में जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है, लेकिन पान मसाले को लेकर अचानक बढ़ी मांग ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगहों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बनती नजर आ रही है।
जहां एक ओर पूरी दुनिया ईंधन बचाने की चिंता में लगी है, वहीं भिंड की यह तस्वीर लोगों की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।











