
पूर्व मंत्री चौधरी ने जिलें में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधों की स्थिति पर उठाए सवाल।
मुख्य मंत्री व प्रभारी मंत्री को पत्र लिख कर सामाजिक ऑडिट की उठाई मांग।
जांच कर दोषियों पर हो कठोर कार्यवाही ………सुरेन्द्र चौधरी
सागर / मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगवाय गए पौधों की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।श्री चौधरी ने कहा कि वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रेरित ‘नमो उद्यान’ का शुभारंभ नरयावली नाका मुक्ति धाम में किया गया था,जिसमें हजारों पौधे लगाए जाने का दावा किया गया था। लेकिन आज वहां एक भी पौधा दिखाई नहीं दे रहा है, जो कि अत्यंत चिंताजनक है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहां कि प्रदेश मुख्यमंत्री जी के द्वारा अभियान के माध्यम से लगवाए गए पौधे तीन माह भी सुरक्षित नहीं रह पाए, तो उप मुख्यमंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए पौधों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।जो सरकार की पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
श्री चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री व सागर जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि पिछले वर्षों में सागर जिलें में लगाए गए सभी पौधों का सामाजिक ऑडिट कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी हैं कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई,तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।










