पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण


पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपणपूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
सागर/जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू बब्बू सिंह यादव के नेतृत्व में शहर के कांग्रेस जनों ने मधुकर शाह वार्ड पहुंचकर अमर शहीद मधुकर शाह बुंदेला की समाधि स्थल के पास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे एक वृक्ष एक कार्यकर्ता अभियान के तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया
इस अवसर पर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव जी का राजनीतिक जीवन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जन सेवा, संघर्ष ,समर्पण का अनुपम उदाहरण देते हुए व्यतीत किया उनके विचार एवं सिद्धांत तथा लोक कल्याण के प्रति समर्पित जीवन को आज भी लाखों लोग प्रेरणा लेकर चल रहे हैं वह मध्य प्रदेश की शान और किसानो की जान थे
नेता प्रतिपक्ष बाबू बब्बू सिंह यादव ने कहा कि आदरणीय सुभाष यादव जी मध्य प्रदेश के प्रेरणा पुरुष और किसाने के सच्ची हितैषी रहे हैं सहकारिता के सशक्त स्तंभ के रूप में उन्हें पहचान जाता था वह हरित क्रांति के अग्रदूत थे
मुकुल पुरोहित ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है कन्यादान रक्तदान और वृक्ष दान सबसे बड़े दान होते हैं इन सभी से बड़ा कोई दान नहीं होता
लोगों को आयोजनों पर वृक्ष दान करना चाहिए
रामकुमार पचौरी ने कहा की आज पर्यावरण दूषित हो रहा है इसकी रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं है एक वृक्ष लगाने से एक नया जीवन तैयार होता है ठीक उसी तरह जब बच्चा पैदा होता है तो उसका कोई मूल्य नहीं होता लेकिन जब वह कोई उपलब्धि लेता है तो एक पहचान बन जाता है एक उदाहरण बन जाता है
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय ने कहा कि आज हम सब शपथ ली की वृक्ष लगाएंगे और लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करेंगे
इस अभियान का संचालन पार्षद शिव शंकर गुड्डू यादव ने किया एवं आभार पार्षद रिचा सिंह ने माना
इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिटू कटारे , युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, डॉ संदीप सबलोक, पंकज सिंघई, आनंद हेला ,जितेंद्र रोहन, पार्षद, नीलोफर चमन अंसारी, रोशनी वसीम खान, रूपनारायण तोता यादव, संजय मोंटी यादव, साजिद खान, अरविंद सिंह ठाकुर, अर्चना कनौजिया, महेश अहिरवार, प्रियंक तिवारी, अजय लारिया ,गोपाल प्रजापति, गुलशन यादव,विक्रम अहिरवार ,नरेश अहिरवार ,सज्जू रैकवार, नरेश यादव ,आशीष भाई,सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More