
संत रविदास वार्ड पहुंची अक्षत यात्रा द्वार द्वार हुआ यात्रा का भव्य स्वागत
सागर। 500 वर्षो के इंतजार को पूरा होने में कुछ ही समय शेष हैं प्रत्येक भारतवासी को जिस दिन का इंतजार था वो आने वाला हैं प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं 22 जनवरी को अयोध्या जैसा उत्सव सभी सागरवासी सागर में मनाएंगे जिसकी तैयारिया व्यापक रूप से प्रारंभ हो चुकी हैं यह बात विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अक्षत यात्रा के पांचवे दिन शुभारंभ अवसर पर कही।
विधायक श्री जैन ने कहा की प्रभु श्री राम सबके हैं और सभी मिलकर जब 22 जनवरी को उत्सव मनाएंगे तो ऐसा नजारा होगा जो शायद भविष्य में देखने नही मिलेगा लोगो का भक्ति पूर्ण उत्साह बता रहा है की सागर में 22 जारी श्री अयोध्या धाम जैसा नजारा दिखाई देगा।
पांचवे दिन अक्षत यात्रा श्री भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई संत रविदास वार्ड में द्वार द्वार दिया जलाकर रंगोली सजाकर पूरे भक्ति भाव के साथ किया इस दौरान विधायक जैन भी अपने सर पर कलश लेकर चले और लोगों को अक्षत भेंट किए,अक्षत यात्रा में बड़े बड़े ध्वज लेकर चल रहे युवा प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ प्रभु भक्ति में लीन थे तो डमरू दल और भजन मंडलियों मधुकर संत रविदास वार्ड का वातावरण भक्तिमय कर दिया श्री राम मंदिर की प्रतिकृति व रामदरबार की पूजा अर्चना करने आम जन घरों से निकल रहे थे
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि दिनांक 17 जनवरी को अक्षत यात्रा बल्लभ नगर वार्ड पहुंचेगी यात्रा के लिए एकत्रीकरण बड़ी माता मंदिर परिसर में होगा।
अक्षत यात्रा में मुख्य रूप से श्याम तिवारी,जगन्नाथ गुरैया,रीतेश मिश्रा,मनीष चौबे,चेतराम अहिरवार,धर्मेंद्र खटीक,श्रीकांत जैन,प्रासुख जैन,पराग बजाज,राहुल पडेले,प्रभु दयाल साहू,गौरव नामदेव,नर्मदा पटेल,अंशुल गुप्ता,निर्भय घोसी,राहुल अहिरवार,राजकुमार टोटे,रविंद्र वर्मा,अंकित विश्वकर्मा,अरविंद अहिरवार,आकाश ठाकुर,चंचल विश्वकर्मा,दीपक जैन,दीपक लोधी,मुन्ना ठेकेदार,अनिल सैनी,विनोद सेन उपस्थित थे











