अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा को भारत सरकार द्वारा गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक , प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित

SHARE:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा को भारत सरकार द्वारा गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक , प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित

सागर
लोकेश कुमार सिन्हा अतिरिक पुलिस अधीक्षक सागर के तत्समय
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैरागढ़ भोपाल के पद पर पदस्थापना के दौरान सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर जघन्य हत्या का अपराध आरोपी द्वारा द्वारा घटित किया गया था जिससे भोपाल में इस तरह अपहरण के साथ हत्या कर देने के अपराध के कारण राजधानी में सनसनी फेल गई थी उक्त अपराध में विवेचना तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैरागढ़ के पद पर पदस्थ श्री लोकेश कुमार सिंह को सौंपी गई थी उक्त विवेचना में त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री सिन्हा द्वारा हत्याकांड के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की संवेदनशीलता, गंभीरता से करते हुए सभी प्रकार के भौतिक साक्ष्यों परिस्थिति जन्य सक्ष्यो एवं तकनीकी साक्ष्यों को विवेचना में एकत्र कर समावेश किया जाकर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष शीघ्रता से चालान प्रस्तुत किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा को केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्ट पदक से सम्मानित किया गया है । श्री सिन्हा को उक्त पदक एवं प्रशस्ति पत्र 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह सागर में प्रदान किया जावेगा

श्री लोकेश कुमार सिन्हा को भारत सरकार से पदक , प्रशस्ति पत्र मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुनील जैन पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो,
साथियों द्वारा बधाई दी गई है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें