
कांग्रेस शहर सेवादल ने मनाया बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस, शौर्य और साहस को किया नमन
उपशीर्षक:
तीनबत्ती स्थित कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर आदिवासी जननायक को दी श्रद्धांजलि
जिला शहर सेवादल द्वारा आदिवासी जननायक अमर शहीद Birsa Munda का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष के अल्प जीवनकाल में अपने अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान से देश के गौरवशाली इतिहास में अमिट स्थान बनाया।
कार्यक्रम के दौरान तीनबत्ती स्थित सेवादल कार्यालय में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा को याद किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर लाल्ला यादव, परख शुक्ला, अंकुर यादव, लकी पंडा, अन्नू घोषी, लखन पटेल, पंकज सोनी, राहुल सेन, छोटू तिवारी, दीपक मिश्रा, कीर्ति ठाकुर, ज्येश अग्रवाल, राहुल जैन एवं रवि जैन सहित अन्य सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











