सागर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹17,900 नकद जब्त

सागर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹17,900 नकद जब्त
सागर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 9 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹17,900 नकद राशि तथा ताश की 4 गड्डियां जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगत सिंह वार्ड स्थित स्वीपर कॉलोनी में मरघटा के पास कुछ लोग खंभे की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी 9 आरोपियों को पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों से ₹12,700 नकद और जुआ फड़ से ₹5,200 नकद बरामद हुए। कुल जब्त राशि ₹17,900 है। साथ ही ताश की 4 गड्डियां भी जब्त की गईं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
विपिन साहू (मछरयाई)
शहबाज अली (लाजपतपुरा)
उमेश कोष्ठी (सूबेदार वार्ड)
प्रदीप यादव (कृष्णगंज वार्ड)
संदीप रजक (शनिचरी)
सोमेश ठाकुर (सिरोंजा)
राकेश गुप्ता (दुर्गानगर, मकरोनिया)
प्रिंस चौबे (रिमझिरिया)
संस्कार दुबे (शिवाजी वार्ड)
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लोकेश पटेल सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Read More