
गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर बालक हिल व्यू कॉलोनी श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण से झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बीएमसी में कार्यरत डॉ.अंकित जैन ,विशिष्ट अतिथि रक्तदान महादान ग्रुप के परम संरक्षक माननीय सुखजीत सिंह अहलूवालिया जी, संस्थापक अध्यक्ष रक्तबीर समीर जैन, सचिव पवन जैन, अपराजित मददगार योद्धा समाज कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष विजय जैन सरकार उपस्थित हुए । सर्वप्रथम समस्त अतिथियों द्वारा झंडा वंदन, राष्ट्रगीत के उपरांत भारत माता के चित्र पर तिलक माला अगरबत्ती के उपरांत अतिथियों का तिलक एवं माला से स्वागत आयोजकों द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा विचार संस्था जागरूकता ,स्वच्छता, पर्यावरण हेतु समर्पित है मैं भी उनके प्रशंसक हूं एवं मैं भी समाज सेवा निशुल्क करता हूं ।अहलूवालिया जी ने कहा हमें उन बलिदानियों की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्साह पूर्वक 15 अगस्त, 26 जनवरी मनाना चाहिए । रक्तवीर समीर जैन ने कहा हम प्रत्येक अवसरों पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं, आप भी भिन्न-भिन्न अवसरों पर इस तरह मदद करते रहें ।विजय जैन सरकार ने कहा आज हम सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं यह उन बलिदानियों के त्याग का प्रतिफल है ।इंजी.महेश जी ने भी अपने उद्बोधन में कपिल मलैया जी रक्तबीर समीर जी एवं दोनों ही संस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला ।पंडित प्रकाश चंद जी ने भी ओजस्वी उद्बोधन दिए। इस अवसर पर श्रीमती सारिका सिंघई ने सुंदर रंगोली डाली एवं अपने ओजस्वी उद्बोधन में विचार संस्था द्वारा पूरे शहर में एक साथ झंडा रोहण हेतु विचार संस्था के आभार के साथ-साथ गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.नलिन जैन ने कविता पाठ ,अंजलि सराफ एवं श्रीमती राखी जी ने गीत, कॉलोनी के मोदी जी (आदि -सुनील जी) ने महाभारत के श्री कृष्ण का ओजस्वी वृतांत, एड.अभय जी बरायठा ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस पर देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला ।प्रदीप जी बिलहरा ने कहा देश में बड़े ही गौरवपूर्ण उत्साह से पर्व मनाया जा रहा है प्रशंसनीय है। कार्यक्रम का संचालन डॉ नलिन जैन जी ने किया, आभार प्रदर्शन प्रदीप जी बिलहरा ने किया।इस अवसर पर बालक हिल व्यू मंदिर जी से संबंधित महिला – शक्ति श्रीमती पुष्पा काकी जी, सरला काकी जी,सीमा जैन ,सीमा सराफ ,सुषमा जैन ,सरोज जैन के साथ डा. वी के जैन, लेक्चरर दीपक जैन,सुधांशु जैन ,श्री चक्रेश्वर जैन, चक्रेश जैन हिन्नोद ,संजय जैन ,नीरज जैन , रानू साहू,राजीव कपासिया, सत्येंद्र जैन,सनत जैन,शिरीष जैन महेंद्र जैन पड़वार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











