
युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव।
आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने निर्वाचन आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बोला हल्ला।
कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी………सुरेन्द्र चौधरी
सागर/ राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन षड्यंत्रपूर्वक निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने तथा अलोकतांत्रिक एवं पक्षपातपूर्ण निर्णय के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर सागर जिला मुख्यालय पर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में बैरिकेडिंग व वाटर कैनन के बीच जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी व युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू द्वारा आयोजित घेराव-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर के सामने से एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव कर तीखा विरोध दर्ज कराया।घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग कर युवा कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया बावजूद इसके आक्रोशित युवा कांग्रेसियों को जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव से पुलिस एवं प्रशासन नहीं रोक सका।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक है।राज्यसभा चुनाव जैसी संवैधानिक प्रक्रिया में इस प्रकार का हस्तक्षेप लोकतंत्र की भावना के विपरीत हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है,जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस का यह आंदोलन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए है।भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है,लेकिन युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता हर स्तर पर इसका मुकाबला करेगा।नरयावली विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कहा कि यह केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात है।लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।सागर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन ‘क्रांतिकारी’ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगा।युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्षता सर्वोपरि होती है,लेकिन भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।प्रदर्शन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड. निखिल चौकसे,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,रहली विधान सभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन लोधी,सुरखी विधान सभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह,जिला कांग्रेस के प्रवक्ता द्वय कमलेश तिवारी व सूर्या शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया आदि ने निर्वाचन आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।घेराव व प्रदर्शन में मुख्य रूप रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एडवोकेट कमलेश साहू,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,मनोज पवार,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी,एड.घनश्याम पटैल, राहुल जैन,सुदीप पटैरिया,राहुल कुशवाहा, समीर मकरानी,गोलू पचौरी,एड.ब्रजेन्द्र कुमार अहिरवार,आई एम खान,इंजी.सत्यम सिंह,दुर्गेश अहिरवार,सोहेब कुरैशी,विजय पाराशर,कमल चौधरी, राकेश रजक,महेन्द्र यादव,अजय बमदेले,लल्ला यादव,आमिर वीरू,गुलाब अहिरवार,सिद्धार्थ सिंह,कपिल राजपूत,राज बंसल, विजय मेंबर, फदाली अहिरवार,दीपक कुर्मी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।











