58.5 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

58.5 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
सागर, 11 जून 2026। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 58.5 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 79 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरखुआ महंत के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल और शराब से भरी बोरी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी और कार्टूनों में रखी 325 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बॉम्बे व्हिस्की) बरामद की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 58.5 लीटर पाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिंकू उर्फ रामकुमार शुक्ला (34) एवं रोहित शुक्ला (32), दोनों निवासी ग्राम बदबदी, थाना जैसीनगर, जिला सागर, बताए। पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-15-एमपी-7529 भी जप्त कर ली।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, प्रधान आरक्षक मनोहर मुरारी, आरक्षक काजी सईदउद्दीन तथा महिला आरक्षक तपस्या रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। :::

Leave a Comment

Read More