
पशुपतिनाथ मंदिर कमेटी ने किया विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का सम्मान
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पशुपति नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं राम दरबार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया इस अवसर पर कमेटी ने विधायक जैन का सम्मान किया इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि आज बड़ा पावन पुनीत अवसर है जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात हम सभी एक मिलन समारोह के रूप में यहां उपस्थित हैं यह कमेटी बहुत अच्छा कार्य कर रही है और सदकार्यो में मेरा सदैव सहयोग रहा है। इस अवसर पर रमेश चौरसिया पार्षद धर्मेंद्र खटीक हेमंत यादव विनय मिश्रा पंडित शिव प्रसाद तिवारी,उदय खेर,के सी व्यास,अखलेश शर्मा,आर के भट्ट,राघवेंद्र राजपूत, एन के चौबे,सुजीत सिंह ठाकुर,आर पी श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Post Views: 424











