युवा कांग्रेस नरयावली का बरसतें पानी में वॉटर कैनन व पुलिस बल के बीच प्रभावी प्रदर्शन

युवा कांग्रेस नरयावली का बरसतें पानी में वॉटर कैनन व पुलिस बल के बीच प्रभावी प्रदर्शन।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करनें के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त का फूँका पुतला।

नामांकन रद्द करना लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार……….सुरेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग ………..राहुल शर्मा

संवैधानिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप लोकतंत्र की भावना के विपरीत…….भूपेन्द्र सिंह मोहासा

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रद्द किए जानें तथा दिल्ली में कांग्रेसजनों की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के तत्वाधान में स्थानीय मकरोनिया चौराहें पर बरसते पानी मे भारी पुलिस बल और वाटर कैनन के बीच प्रभावी विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस व मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी राहुल शर्मा,जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा की मुख्य उपस्थिति में आयोजित प्रदर्शन व पुतला दहन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त करतें हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूँका तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अधिकृत राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।चुनाव आयोग को निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए।लोकतंत्र को कमजोर करने वाले ऐसे निर्णयों का कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी।जिला कांग्रेस के प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया जा रहा है,जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन रद्द करनें का निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक है।राज्यसभा चुनाव जैसी संवैधानिक प्रक्रिया में इस प्रकार का हस्तक्षेप लोकतंत्र की भावना के विपरीत हैं।कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ चुप बैठनें वाली नही हैं हम लगातार संघर्ष करतें रहेंगे।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्दीप चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे महत्वपूर्ण आधार है।यदि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर ही सवाल उठने लगें तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।प्रदर्शन व पुतला दहन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण पुष्पेन्द्र सिंह,देवेन्द्र कुर्मी,पं.रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव द्वय एड. निखिल चौकसें,अक्षय दुबे,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहित्य पाण्डेय,राहुल कुशवाहा,समीर मकरानी,कांग्रेस अजा.विभाग अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी आदि ने भाजपा सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,जतिन चौकसें,आर.आर पाराशर,दीपक दुबे,अभिषेक गौर,विजय साहू,अवदेश सिंह,पुरुषोत्तम शिल्पी,आंनद सोलंकी,सूर्या शुक्ला, पार्षद सीमा चौधरी,पार्षद मोहन अहिरवार,रजिया खान,अमर सिंह,मनोज राय,राजा बुन्देला,अरविंद मिश्रा,पीयूष अवस्थी,हेमन्त लारिया,अजय अहिरवार,कोमल सिंह,मनोज पवार,मोतीलाल पटैल,एड.धन सिंह अहिरवार,संजय रोहिदास,पवन जाटव,सुदीप पटैरिया, इंजी.सत्यम सिंह,अफजल खान,कदम सिंह,जयदीप तिवारी,जय विजय पारासर,कमल चौधरी,आई.एम खान,प्रेम लाल,सुनील चौधरी,दुर्गेश अहिरवार,गुड्डू रैकवार,राहुल जैन,राकेश रजक,अमित नायक,रेवाराम रजक,छोटे लाल,अजय बमदेले,गुलाब अहिरवार,खिलान सिंह,मोहन लोधी,रमाकान्त चौबे,मदन सेन,पप्पू सेन,राजू डिस्क,संतोष विश्वकर्मा,आशीष चौधरी, सुरेश रैकवार,राजेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र रजक,हर्षवर्धन कुर्मी,पवन राय,रामअवतार सिंह,यूनुस खान,शान पठान,प्रीतम अहिरवार, पंचम लाल, पवन राय,दलवीर सिंह,जीवन लाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More