जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


जनकल्याण शिविर में पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुरखी विधानसभा में जनसेवा का महाअभियान, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शासन पहुंचा द्वार पर
भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: गोविंद सिंह राजपूत
राहतगढ सागर,दिनांक 17 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के दूसरे दिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया, आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याण शिविर केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम हैं। यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। श्री राजपूत ने कहा कि यहां आने वाले यदि किसी व्यक्ति के पास आवेदन नहीं है तो अधिकारी समस्या का आवेदन बनाये साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो सकता है उनको एक निश्चित समय सीमा के अंदर निराकृत करें।
जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान ही शिविर का उद्देश्य
अपने संबोधन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़, जैसीनगर, बिलहरा एवं सुरखी में 16 जून से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शिविर जनता के लिए हैं और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी यहां मौजूद हैं, इसलिए क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
मोदी सरकार ने बदली देश की तस्वीर
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनकर उभरी है, जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उज्ज्वला योजना ने करोड़ों माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण अन्न योजना एवं आधारभूत संरचना के विकास ने देश को नई दिशा दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के नए आयाम
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार योजनाएं एवं विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम प्रदेश के लाखों नागरिकों को लाभान्वित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और जनकल्याण शिविर इसी सोच का परिणाम हैं।
सैकड़ों समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकार कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।
18 जून तक जारी रहेंगे जनकल्याण शिविर
मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की कोई भी समस्या, शिकायत या योजना से संबंधित आवश्यकता हो, वे 18 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों में अवश्य पहुंचें। शासन के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविरों में उपस्थित हैं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ष्विकसित मध्यप्रदेश के विजन को साकार करने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। जनकल्याण शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है, जो जनता और शासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर राहतगढ़ ़क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागो के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित जिन्होंने लोगों की समस्या का निराकरण किया।
गुरूवार को मंत्री श्री राजपूत पहुंचेंगंे जैसीनगर जनकल्याण शिविर में
16 से 18 जून तक चलने वाले इस जनकल्याण शिविर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं, इसी तारत्म्य में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जैसीनगर में आयोजित जनकल्याण शिविर में पहुंचेंगें।

Leave a Comment

Read More