
विशिष्ट जनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्र निर्माण की अमूल्य पूंजी : श्याम तिवारी
“12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने नगर के विशिष्ट चिकित्सकों से की शिष्टाचार भेंट
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा ने सागर नगर के विशिष्ट चिकित्सकों से शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विस्तार एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है, जिससे देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
आज सागर नगर के विशिष्ट चिकित्सकों से भेंट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, नागरिक स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सहभागिता, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्याम तिवारी ने कहा कि चिकित्सक समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी सेवाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के सम्मानित नागरिकों का स्नेह, विश्वास और समर्थन सदैव प्रेरणा प्रदान करता है। भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने डॉ. मनीष जैन, डॉ. प्रवीण खरे, डॉ. सत्येंद्र मिश्रा, डॉ. आदित्य दुlबे, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. पीयूष अर्जरिया, डॉ. पीयूष ठाकुर एवं डॉ. ओशी जैन से भेंट कर उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुबोध बोहरे, नितिन सोनी, जय सोनी, श्रीराम रिछारिया, अर्जुन सूर्यवंशी एवं सुप्रियो उपस्थित रहे।











