खुरई ग्रामीण पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाईमां की हत्या कर शव डबल बेड के बॉक्स में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खुरई ग्रामीण पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई
मां की हत्या कर शव डबल बेड के बॉक्स में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सागर। पुलिस अधीक्षक सागर  अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खुरई के नेतृत्व में थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
दिनांक 11 अप्रैल 2026 को फरियादी देव अहिरवार (उम्र 16 वर्ष), निवासी सहोदाराय बाई, खुरई ने थाना खुरई ग्रामीण में सूचना दी कि उसकी मां ममता अहिरवार (उम्र 45 वर्ष) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है तथा शव को अपराध छिपाने की नीयत से घर के भीतर स्थित कमरे में डबल बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया है।
सूचना प्राप्त होने पर थाना खुरई ग्रामीण में अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 103(1) एवं 238(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर लगातार साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।
सघन विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुरेन्द्र कुमार पिता रामकिशन अहिरवार (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगपुर की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसे दिनांक 17 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे खुरई उपजेल भेज दिया गया।
थाना खुरई ग्रामीण पुलिस की सतर्कता, तकनीकी अनुसंधान एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप इस जघन्य हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया तथा आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया गया।
सराहनीय योगदान
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना खुरई ग्रामीण के निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक भुजबल सिंह, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक जितेन्द्र धाकड़, आरक्षक कुंवर सिंह एवं साइबर सेल सागर की टीम की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More