विशिष्ट जन संपर्क अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष ने किया विशिष्ट जनों से संवाद

विशिष्ट जन संपर्क अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष ने किया विशिष्ट जनों से संवाद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व भाजपा आज करेगी योगाभ्यास

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशिष्ट जन संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने सागर एवं नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विशिष्ट जनों से शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया तथा संवाद किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, गरीब कल्याणकारी योजनाओं, युवाओं के लिए सृजित नए अवसरों, खेल क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशिष्ट एवं प्रबुद्धजन लोकतंत्र की चेतना के संवाहक हैं। उनका आशीर्वाद, सुझाव और अनुभव समाज एवं राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग से सतत संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। समाज के प्रबुद्ध एवं अनुभवी वर्ग के विचार, सुझाव और मार्गदर्शन जनसेवा के कार्यों को नई दिशा प्रदान करते हैं।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विशिष्ट जन संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं शिक्षकों से भेंट कर संवाद किया।

इस दौरान जिला महामंत्री सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, नीरज यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, जय सोनी, सुप्रीयो राय एवं युवराज तोमर उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व भाजपा आज करेगी योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा योगाभ्यास का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि शुक्रवार, 19 जून को सायं 5:00 बजे से सागर सिटी स्टेडियम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों सहित आमजन से भी योगाभ्यास के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment

Read More