जनसरोकारों के बीच जैसीनगर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत


जनसरोकारों के बीच जैसीनगर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जनकल्याण शिविर के अंतिम दिन सुनीं आमजन की समस्याएं
विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने में जनकल्याण शिविर निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका रू गोविंद सिंह राजपूत
मोदी और मोहन यादव सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को मिल रहा लाभ, शिविर में सैकड़ों आवेदनों पर हुई कार्रवाई
सागर,दिनांक 18 जून 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के अंतिम दिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जैसीनगर पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व मंच पर मजबूत, आत्मनिर्भर और विकासशील राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, गरीब कल्याण अन्न योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन को सरल और सशक्त बनाया है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है, वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविर इसी जनसेवा की भावना का विस्तार हैं, जहां शासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
अपने उद्बोधन में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हमेशा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती रही हैं। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं लाभ भी वितरित किए गए। एवं बच्चों को साईकिल वितरित की। अधिकारियों ने नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता अनुसार आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि विकसित भारत-2047 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प तथा विकसित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन को साकार करने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे जनकल्याण शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याण शिविरों में जनता की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोगों का शासन की योजनाओं और जनहितकारी नीतियों पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
जैसीनगर क्षेत्र में शीघ्र आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर जनपद पंचायत में आयोजित जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनको स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने हेतु जैसीनगर क्षेत्र में शीघ्र ही स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि उक्त स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नेत्र रोग परीक्षण एवं नेत्र रोग निवारण हेतु आंखों की जांच विशेष रूप से की जाएगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, मंडल अध्यक्ष धरमेंद्र पटैल, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह औरिया, भाजपा नेता साहब सिंह, हरनाम सिंह, देवीसिंह, रोशन जाट, राजू बड़ोन्या, नरेंद्र डब्बू आठिया, ब्रजभान सिंह लोधी, बाबूलाल पटैल, तुलसीराम पटैल, पप्पू सूखा, निरंजन, विक्की घोषी सहित जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी एसडीएम जैसीनगर रोहित वर्मा, जनपद सीईओ जैसीनगर राम सोनी, तहसीलदार जैसीनगर प्रेम नारायण सिंह गौड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More