
जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर झंडा वंदन किया गया
मुख्य समारोह गोर मूर्ति कांग्रेस कार्यालय के समक्ष हुआ,जहां जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया
सागर 26 जनवरी।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा देश का गणतंत्र दिवस समारोह परंपरागत रूप से मनाया गया । इस अवसर पर जय स्तंभ कटरा बाजार एवं , गौर मूर्ति कांग्रेस कार्यालय के सामने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मै श्री पचौरी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब वह टुकड़े मै बटा था, एकीकरण करके गणतंत्र बनाया गया। इस गणतंत्र का संबिधान आज के दिन लागू किया गया था। आज इस संबिधान पर आधात हो रहे है, इसकी रक्षा का दायित्व हमारा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के सन्देश का वाचन जिला कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया।
श्रीराम चौक बड़ा बाजार मै ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगराज कोरी ने ध्वजरोहन किया।
गाँधी कीर्तन मंदिर मछरयाई मै सेवादल अध्यक्ष परितोष सिंटू कटारे ने ध्वजरोहन किया।
झंडा चौक काकागंज मै महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मेहज़बीन अली ने ध्वजरोहन किया।
रानी लक्ष्मी बाई एवं अमर शहीद साबुलाल जैन की समाधि मोती नगर एवं शहीद मधुकर साहब बुंदेला की समाधि स्थल गोपाल गंज पर कांग्रेस जनो ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य समारोह मै वरिष्ठ कांग्रेस जनों का पुष्पमाला एवं श्रीफल से कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा सम्मान किया गया।
सेवादल कीओर से काशन द्वारका चौधरी ने दिया।
समारोह मै प्रमुख रूप से पं संतोष पाण्डेय, कैलाश सिंघई,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन, जगदीश यादव, पं शुकदेव प्रसाद तिवारी, दीनदयाल तिवारी, प्रभात जैन,जमुना प्रसाद सोनी,नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव, सुरेंद्र चौबे, माधवी चौधरी, राकेश राय, सेवादल अध्यक्ष द्वय सिंटू कटारे,महेश जाटव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली,प्रदीप पांडे, प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण सोनकिया ब्लॉक अध्यक्ष समीर खान नारायण विश्वकर्मा पार्षद ऋचा सिंह,ताहिर खान रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी,हीरालाल चौधरी, रिंकू केसरवानी, वीरू चौधरी,रमेश दुबे डी एन चौबे,के एल तिवारी ,इम्तियाज़ खान,लीलाधर सूर्यवंशी,धर्मेंद्र चौधरी,भूरे खटीक,मीणा पवन पटेल, हरिश्चंद्र सोनवार,टीकाराम दीवान,जय रैकवार, नरेंद्र मिश्रा, आर एफ यादव, शिवरानी कोरी,रेखा ठाकुर, वीरेंद्र महावते,सन्ना भाई जान,मुन्नी ठाकुर सुल्तान कुरेशी महेश अहिरवार,निलेश अहिरवार संजय रैकवार विनीत ताले वाले,साजिद रायन,रूपेश जड़िया,गोपाल प्रजापति,
आदित्य चौधरी,महेश प्रजापति, श्री दास रैकवार,बंटी कोरी,प्रदीप समेया,अरविंद सिंह ठाकुर,टीकाराम दीवान, दुलीचंद सकवार, विनोद कोरी,बलराम,शरद सेन, राहुल रजक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।











