सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल :गोविंद सिंह राजपूत


सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल :गोविंद सिंह राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में किए करोड़ो के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सागर दिनांक 19 जून 2026:खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनकल्याण की राजनीति करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही भाजपा का संकल्प है। विकास कार्य के मामले में की किसी से पीछे नहीं है हमारी सुरखी विधानसभा जिले में विकास का मॉडल बनेगी।
भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान और युवा को बनाया विकास का केंद्र
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की। कांग्रेस शासनकाल में गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, जबकि भाजपा सरकार ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, विद्युत व्यवस्था, पेयजल योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं।
मोदी सरकार की योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को मिली नई गति
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। साथ ही सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं और समयबद्ध तरीके से पूरे भी किए जा रहे हैं।
सुरखी विधानसभा के गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में मंत्री श्री राजपूत ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश और देश में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता से झूठे वादे किए और लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में उपयोग किया। जबकि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया है।
उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को समझ चुकी है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है और विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के साथ क्षेत्रवासियों ने नई सौगातों का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सिहोरा मंडल अध्यक्ष लोकमान्य लोधी ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ,भाजपा नेता राकेश दुबे ,रूपनारायण ,जगदीश साहू रामाकांत यादव, कैलाश , प्रेम नारायण, मोहन कुर्मी, जाहर सिंह, प्रदीप साहू, प्रभु कुर्मी, भरत सिंह ठाकुर, मुन्ना साहू, प्रेम नारायण साहू कमल सिंह, भवानी सिंह, गोविंद मीणा, राम सिंह गौड़, उत्तमचंद जैन, दातार मीणा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More