
राजीव गांधी भवन शहर कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर सागर शहर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्तदान किया।
सागर देश के जननायक एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी के मार्गदर्शन में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, सागर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर कार्यक्रम का नेतृत्व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर युवा कांग्रेस के साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 22 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
जिला शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है तथा एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है।
युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू ने कहा जन्मदिवस जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाजहित के कार्यों से जोड़ना अधिक सार्थक है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने का प्रयास किया गया है और भविष्य में भी युवा कांग्रेस ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा युवा कांग्रेस हमेशा सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।
अमित रामजी दुबे ने कहा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 22 यूनिट रक्तदान किया।
पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जरूरतमंदों की सहायता के प्रति युवाओं को प्रेरित करना रहा।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित अहिरवार ने कहा श्री राहुल गांधी जी द्वारा लगातार समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज उठाने की प्रेरणा से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
रक्तदान करने वाले संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे,पूर्व शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित अहिरवार, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू, आई टी सेल शहर जिलाध्यक्ष नीलेश अहिरवार, आनंद अहिरवार, जैद खान, पीयूष अवस्थी,दीपक कुर्मी,सुरेश पंजवानी,शहजाद निहारिया,सिकंदर राईन, अर्चना कनोजिया,प्रशांत सोनी, गोपाल प्रजापति, विक्रम सिंह, अभिषेक जाटव,अरविंद लोधी,अंकित साहू आदि जननायक लोकसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन उपलक्ष्य पर इन सभी युवा कांग्रेस के साथियों के साथ सेवादल, एएसयूआई, महिला कांग्रेस के अधिक से अधिक लोगों ने ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित सभी साथियों एवं रक्तदाताओं का आनंद अहिरवार ने आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, रमाकांत यादव,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, भैयन पटेल,पार्षद श्रीमती शशि जाटव,आनंद हेला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जैद खान,शरद पुरोहित, ऋषभ जैन दीनदयाल तिवारी, कुंजी लाडिया,किरण लता सोनी, रजिया खान, अलीम तज्जू भाईजान, सुनील पावा, सत्यम रोहित आदि युवा कांग्रेस के साथी शामिल रहे।
निवेदक
सागर साहू
अध्यक्ष शहर युवा कांग्रेस
सागर











