
जिला युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर सम्पन्न।
युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश।
अजा.बाहुल्य बस्ती में बच्चों को वितरित किए कैप।
सागर / लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस सागर के तत्वावधान में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय सागर में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य सुरेन्द्र चौधरी तथा जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा थे।जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एड. निखिल चौकसे,युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,सुरखी विधान सभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन सिंह लोधी,रहली विधान सभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नरयावली विधान सभा अध्यक्ष अमर सिंह लोधी,इंजी.सत्यम सिंह चौधरी,कैलाश कुर्मी, अर्पित श्रीवात्री सहित अनेक युवाओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।रक्तदान शिविर के उपरांत युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में नन्हे-मुन्ने बच्चों व युवाओं को कैप वितरित किए गए।इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर सेवा एवं जनकल्याण के कार्य करना कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य है।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सेवा,समर्पण और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करती रही है।रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है।जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया है।
रक्तदान शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एड.सुरेन्द्र सुहाने,सेवादल जिला अध्यक्ष एड.बी.डी.पटेल, पूर्व पार्षद राकेश राय,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जतिन चौकसे एवं अभिषेक गौर,महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमिला सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमकुमारी कुर्मी,जिला कांग्रेस सचिव मनोज राय,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष अरविंद पंथी,पार्षद रिचा सिंह,सीमा चौधरी,मनोज पवार,दीपक सिंघई, हरगोविंद कुर्मी,राजेश श्रीवास,राहुल कुशवाहा, एड.हरदयाल कुर्मी,दीपेंद्र सिंह राजपूत,शिवम तिवारी,कमल चौधरी,कल्याण अहिरवार, राजपाल सिंह,कन्नू कोरी,शान पठान,रोहित लारिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया तथा आभार युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा नें व्यक्त किया।











