सुरखी में विकास की नई इबारत, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण


सुरखी में विकास की नई इबारत, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सुरखी के विकास के लिए आप सभी की सहभागिता आवष्यक हैः गोविंद सिंह
सागर,दिनांक 20 जून 2026। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी, साजी और ताजपुर में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का विकास केवल जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय सहभागिता से संभव है। जब क्षेत्र के लोगों में विकास की सोच और संकल्प होता है, तब विकास कार्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप होते हैं और उनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचता है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया है और सुरखी विधानसभा के प्रत्येक गांव एवं क्षेत्र को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। उनका सपना है कि सुरखी विधानसभा का हर गांव शहरों की तरह सुंदर, स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बने। इसी लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं और जनता के आशीर्वाद से विकास का यह रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण, मंगल भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार तथा सार्वजनिक अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता और सार्वजनिक भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों में सौंदर्यीकरण के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे गांवों की पहचान और आकर्षण बढ़ रहा है।
भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और जनकल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विकास एवं गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश का प्रत्येक क्षेत्र आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बने।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसके अलावा किसानों, युवाओं और गरीब परिवारों के लिए भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही सुरखी
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। नई सोच, नई ऊर्जा और जनता के सहयोग से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। आने वाले समय में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सौंदर्यीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में और अधिक कार्य किए जाएंगे ताकि सुरखी विधानसभा प्रदेश की आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित हो सके।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से सुरखी के विकास का यह अभियान लगातार आगे बढ़ता रहेगा और क्षेत्र प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।मंत्री श्री राजपूत द्वारा पंचायत भवन,मंगल भवन, सड़क सहित 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रहलाद कुर्मी, उत्तम बुंदेला, योगेश गोलू पड़रई, देवेंद्र जैन, अजब सिंह ठाकुर, आशाराम साहू, दिनेश साहू, रूपसिंह ठाकुर, गौरी यादव, भगत सिह, देवंेद्र, रामक्रेश साहू, बलराम सिंह राजपूत, अजय सिंह, रामजी सिंह सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More