मयंक साहू हत्याकांड से जुड़ा आरोपी मनु सोनी गिरफ्तार, पुलिस को देख रेलवे ओवरब्रिज से कूदा

मयंक साहू हत्याकांड से जुड़ा आरोपी मनु सोनी गिरफ्तार, पुलिस को देख रेलवे ओवरब्रिज से कूदा

20 ग्राम एमडी ड्रग्स और चाकू बरामद, दो साथी यश उर्फ चूहा और ओम अहिरवार फरार

सागर। मयंक साहू हत्याकांड से जुड़े आरोपी मनु सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बम्होरी रेंगुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और रेलवे ओवरब्रिज से नीचे कूद गया, जिससे उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार कराया और बाद में न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार मनु सोनी अपने साथियों यश उर्फ चूहा और ओम अहिरवार के साथ शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान मनु सोनी तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन उसके दोनों साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
तलाशी के दौरान आरोपी मनु सोनी के पास से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल फरार आरोपियों यश उर्फ चूहा और ओम अहिरवार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Byte: ललित कुमार कश्यप, CSP

Leave a Comment

Read More