भाजपा सदर केंट मंडल ने मनाया विश्व योग दिवस

भाजपा सदर केंट मंडल ने मनाया विश्व योग दिवस
सागर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सदर केंट मंडल द्वारा सदर स्थित केसरवानी धर्मशाला में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में श्री मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा ने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा सदर केंट मंडल अध्यक्ष  सौरभ केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष  श्याम सुंदर मिश्रा, जनपद सदस्य  विनोद गुरु,  मनीष पटेल, महेंद्र राठौर,  सुधीर पांडे,  धवल सिंह कुशवाह, चौहान सिंह राठौर,  अभय केसरवानी,  अनंत मौर्य,  मधु मौर्य,  विनीता केसरवानी, शिवम मिथौरिया,  श्यामलाल पटेल,  प्रह्लाद रजक,  अमित कनौजिया, नासिर मकरानी,  वीर सिंह तोमर, विक्की केसरवानी, सुनील चौकसे, राजकुमार अहिरवार,  आकाश केसरवानी,  राजू रजक, विशाल मिश्रा,  मनोज शर्मा, मनीष केसरवानी,  ब्रजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Read More