अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संभागीय भाजपा कार्यालय में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है : डॉ. लता वानखेड़े

कार्यकर्ता नित्य योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: श्याम तिवारी

सागर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, 12 वर्ष अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया, कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि महिला जिला अध्यक्ष वंदना कटारे के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का उत्साहपूर्वक अभ्यास किया।

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा का ऐसा अमूल्य उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी आधार बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि योग आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ कार्यकर्ता ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है। योग हमें चुनौतियों का सामना धैर्य, संयम और आत्मविश्वास के साथ करना सिखाता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और कर्मशील बनाता है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता नित्य योग करेगा तो वह संगठनात्मक दायित्वों और सामाजिक कार्यों का निर्वहन अधिक दक्षता एवं समर्पण के साथ कर सकेगा। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगठनात्मक सागर जिले के सभी मंडलो में योगाभ्यास किया गया। संभागीय भाजपा कार्यालय सागर में योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरांत सांसद डॉ. लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत संभागीय भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे, विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, विकास सांधेलिया, नीरज यादव, सोनू उपाध्याय, रामेश्वर नेमा, डॉ. दशरथ मालवीय, रिंकू राज, प्रणव कनौआ, शालीन सिंह, सचिन घोषी, प्रतिभा चौबे, संध्या भार्गव, सविता साहू, सुषमा यादव, ज्योति जैन, साक्षी जैन, प्रीति केसरवानी, मंजू श्री चौरसिया, उर्मिला सहारे, सुनीता रैकवार, रश्मि कुशवाहा, कृष्णा रैकवार, प्रमिला मौर्य, संध्या द्विवेदी, देवेंद्र अहिरवार, कैलाश हसानी, विशाल खटीक, सतीश जैन, कुलदीप खटीक, नितिन सोनी, अभिमन्यु सोनी, सोनू चौहान, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More