अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘अर्हं ध्यान योग’ का भव्य कार्यक्रम संपन्न, सागर वासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘अर्हं ध्यान योग’ का भव्य कार्यक्रम संपन्न, सागर वासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
सागर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर ‘अर्ह‌ं ध्यान योग’ (प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी मुनिराज) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र ‘विजय टॉकीज कॉम्प्लेक्स’ में संपन्न हुआ, जिसमें सागर वासियों ने भारी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद ‘अर्हम ध्यान योग’ के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और गहरी ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए पंचमुद्रा ,कायोत्सर्ग, नाद और ज्ञान का अनुभव कराया गया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमती शकुंतला जैन एवं केंद्रीय सचिव श्रीमती ज्योति सराफ एवं प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने और योग की अलख जगाने में अनीता जी, आशा जी, शक्ति जी, कीर्ति जी, अदिति जी, मनीषा जी, मीनू जी, समीक्षा जी, आभा जी, जयश्री जी, हिमांशी जी, अंजू जी, संगीता जी, अंतराप्पा टीम और साधक ब्रह्मचारिणी वंदना दीदी ,मुकेश जी ,दिलीप जी रेखा जी, डॉक्टर संजय जी का विशेष सहयोग और सराहनीय योगदान रहा। सभी ने योग सत्र में सहभागिता कर नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरा परिसर योगमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

Leave a Comment

Read More