सागर। सद्भावना शाखा द्वारा जिनवाणी जी शोभा यात्रा एवं जिनवाणी जी संरक्षण

सागर। सद्भावना शाखा द्वारा जिनवाणी जी शोभा यात्रा एवं जिनवाणी जी संरक्षण।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मरुदेवी संभाग,
सद्भावना शाखा बालक हिल व्यू द्वारा प्रातीय अध्यक्ष माधवी शाह एवं संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई के निर्देशन में
श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर मां जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धा पूर्वक शाखा की बहनों द्वारा सहभागिता करते हुए परम पूज्य श्री जिनवाणी जी का संरक्षण एवं सम्मान किया गया । श्रद्धा और भक्ति के साथ जिनवाणी जी का आवश्यक सुधार कर उन्हें ससम्मान मंदिर जी की अलमारी में पुनः विराजमान किया गया।
जिनवाणी जी की सेवा ही सच्चा धर्म लाभ है ।
आएं हम सभी मां जिनवाणी जी के प्रति श्रद्धा अध्ययन और संरक्षण का यह भाव सदैव बनाए रखें। जिनवाणी जी की शोभायात्रा,जिनवाणी जी संरक्षण एवं पुनः अलमारी में स्थापना में सद्भावना शाखा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि- आलोक जैन, श्रीमती डाली चौधरी, श्रीमती अमिता जैन, श्रीमती मयंका जैन,सुश्री चंद्रप्रभा जैन, श्रीमती सुनीता पड़वार, साधना जैन, श्रीमती सुनीता जैन आदि सम्मिलित हुए। श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर बालक कांप्लेक्स में विराजमान ऐलक श्री नम्र सागर जी महाराज जी बालक हिल व्यू मंदिर जी दर्शनार्थ पधारे इस अवसर पर निज निवास पर पाद प्रक्षालन कर गंधोदक प्राप्त किया एवं बालक कांप्लेक्स में पडगाहन कर आहारचर्या संपन्न कराई। इस प्रकार देव पूजा, जिनवाणी पूजा, गुरु पूजा सर्व धर्म लाभ देव, शास्त्र, गुरु पूजन व संरक्षण का लाभ समस्त सद्भावना शाखा की बहनों ने प्राप्त किया।

Leave a Comment

Read More