
कुशवाहा समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन महाकवि पद्माकर सभागार में संपन्न।
अपने हितों के प्रति सजग समाज ही सफलता को प्राप्त करती है: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर। कुशवाहा समाज सागर द्वारा महाकवि पद्माकर सभागार में युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सम्मिलित होकर समाज जनों को संबोधित किया और प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाकवि पद्माकर सभागार कभी-कभी ही भर पाता है आज इस कार्यक्रम में आप सभी समाज जनों की इतनी विशालकाय उपस्थिति इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है परिचय सम्मेलन के कार्यक्रमों में इतनी बड़ी भागीदारी सजग समाज ही दे सकती है जो समाज अपने हितों की चिंता करती है वही समाज सजगता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है उन्होंने अपने उत्पादन में कुशवाहा समाज को राजनीतिक रूप से उचित प्रतिनिधित्व देने की भी बात कही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल कुशवाहा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा कुशवाहा समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा पूनम पटेल श्री मोहन कुशवाहा अर्जुन पटेल देवेंद्र राव रघुवीर कुशवाहा पार्षद प्रहलाद पटेल कन्हई पटेल, राजेश पटेल,राजकुमार पटेल लंबरदार, राकेश पटेल बंटी,शंकर पटेल,दुर्गेश पटेल,प्रीतम पटेल,चक्रेश पटेल उपस्थित थे











