आस्था, विकास और जनकल्याण का संगम : मोठी में विधायक प्रदीप लारिया ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

आस्था, विकास और जनकल्याण का संगम : मोठी में विधायक प्रदीप लारिया ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

सागर/22.06.2026; नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोठी स्थित श्री बलराम जी दरबार मंदिर में आयोजित श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडीय यज्ञ के भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने श्री बलदाऊ जी दरबार एवं हनुमंत लाल जी महाराज के दर्शन कर यज्ञ भगवान की परिक्रमा की तथा श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात उन्होंने ग्राम के विकास को नई दिशा देते हुए 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकता, संस्कार और सद्भाव का संदेश देती हैं, वहीं सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता जगभान सिंह पण्डा जी, सरपंच गोविंद पटेल, आफीसर यादव, राघवेन्द्र सिंह, अशोक सिंह,रामजी राजपूत, जयहिंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More