जिला के ग्राम ढगरानिया को मिली विकास की बड़ी सौगातरू मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण


जिला ग्राम ढगरानिया को मिली विकास की बड़ी सौगातरू मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण
सुरखी विधानसभा का हर गांव विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है रू गोविंद सिंह राजपूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास, भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित
सागर,दिनांक 22 जून 2026। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को मूर्त रूप देकर जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम करती है।
गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बनी है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का सफल संचालन कर रही है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनी है। किसानों को सिंचाई, कृषि उपकरण और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
ढगरानिया में हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम ढगरानिया में मंगल भवन, हनुमान जी मंदिर चबूतरा, सीसी रोड, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये निर्माण कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेंगे तथा गांव के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की भी है। सरकार विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों और महिला सशक्तिकरण योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की छोटी से छोटी समस्याओं को समझकर उनके समाधान का प्रयास किया है। यही कारण है कि आज जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ लगातार मजबूत हो रहा है। विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ सरकार गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री श्री राजपूत का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर बदल रही है और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। कार्यक्रम में भागबाई सरपंच लक्षमण सिंह,सुन्दर, भूपेन्द्र सिंह,राहुल राजपूत,कमल पीपरा,प्रदुमान यादव,जितेन्द्र सिंह भैसा, लोकमन लोधी, मंडल अध्यक्ष कमल कुर्मी,भगवत शरण,रंगराज ठाकुर,रवि मगोलिया,रोहित सरपंच पीपरा,राजा फौजदार सीहोरा,विजय कुर्मी भैसा, अनिल पीपरा, महेन्द्र गुप्ता पीपरा,सोहन साहू, सरपंच अमर सिंह, अजीत सिंह सरपंच धर्मेन्द्र आदीवासी जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More