
ब्लॉक कांग्रेस का पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का सत्यापन व संवाद कार्यक्रम संपन्न।
बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़,मजबूत संगठन से ही होगा बदलाव…..सुरेन्द्र चौधरी
नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण द्वारा पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का सत्यापन तथा ब्लॉक एवं मंडलम कार्यकारिणी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं नरयावली विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक स्तर पर पार्टी संगठन की गतिविधियों,ब्लॉक,मंडलम,पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन,सत्यापन एवं संगठन विस्तार संबंधी जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास जनसेवा,संघर्ष और आमजन के अधिकारों की रक्षा का रहा है।आज हमारे सामनें कई जनसमस्याए है,ऐसे समय में हम सभी की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।श्री चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं के निरंतर जन संपर्क,सक्रियता और समर्पण से सुनिश्चित होती है। गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और वार्ड-वार्ड तक कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा। उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा, तब संगठन मजबूत होगा और जब संगठन मजबूत होगा, तभी प्रदेश में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा।नरयावली विधान सभा प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर नें कहा कि मंडलम एवं बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही सफलता की आधारशिला है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आग्रह किया।श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसकी सक्रियता से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी संगठन की वास्तविक ताकत गांव,पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।संवाद कार्यक्रम में पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के सत्यापन,संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह यादव,रोहित तिवारी आदि कांग्रेसजनों ने अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संबंध में अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामसेवक अहिरवार,शेख जावेद कलु,अफजल खान, खिलान सिंह,नन्नू बंसल, दिलीप यादव, नंदलाल सेठ,शेख फरीद, आविद खान,जत्तू सिंह, अजाद खान, गोपाल सिंह,जावेद शेख,हरि सिंह,शेख शाहरुख,मुन्ना अहिरवार, बब्बू खान, सेवक अहिरवार,फिरोज खान,सुखलाल अहिरवार,सोहिब खान,गोरेलाल,पुष्पेंद्र अहिरवार,मुन्ना लाल, इमरत अहिरवार,बलराम अहिरवार,विनोद चौधरी, वीरेंद्र कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।










