
भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा से बीते 9 दिनों में 89 जरुरतमंदों को निःशुल्क रक्त मिला
सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के कार्यालय से संचालित रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से 14 जून से 22 जून 2026 के मध्य 9 दिनों में 89 जरुतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है। औसत रुप से प्रतिदिन 10 जरुरतमंदों को हेल्पलाइन सेंटर से उपलब्ध कराया गया। विगत 2 जून, 2025 को आरंभ हुए इस सेवा प्रकल्प से अभी तक कुल 1718 गरीब जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है।
“भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्प हेल्पलाइन“ सागर जिले के बीमारों और जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक बन गई है। इस जन कल्याणकारी रक्त हेल्पलाइन सेवा प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंदों मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराते हुए मरीजों की जान और पैसा दोनों बचाए जा रहे हैं। गत 9 दिनों में जिन 89 जरूरतमंदों को इस सेवा से रक्त उपलब्ध हुआ उनमें सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली राहतगढ़ मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर, दलपतपुर के ग्रामों व वार्डों से सागर संभागीय मुख्यालय पर इलाज कराने आए मरीज शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह स्वयं निःशुल्क रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर की सतत मानीटरिंग करते हैं। इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है जो चौबीस घंटे चालू रहता है। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर 262688 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।











