
मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर
नरसिंहपुर कोतवाली थाना प्रभारी को बड़ी सफलता 1.2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नरसिंहपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ (Operation Eagle Claw) लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम की सतर्कता से दबोचा गया आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुशरान वन के पास मंदिर के निकट एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावी घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
आरोपी और जप्ती का विवरण:
आरोपी: अनूप जाटव, पिता भरत जाटव (उम्र 20 वर्ष), निवासी- झिरना, पावर हाउस के सामने, नरसिंहपुर।
जप्ती: 12.5 ग्राम स्मैक, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1.2 लाख है।
कार्यवाही: आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे के साथ सउनि. गोविंद नागेश, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक अनुराग, आरक्षक कुलदीप साहू एवं आरक्षक सौरभ पटेल की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही है।











