दसवीं राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारी /कर्मचारी बैडमिंटन/ टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ समारोह संपन्न।

दसवीं राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारी /कर्मचारी बैडमिंटन/ टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ समारोह संपन्न।
प्रतियोगिता में अकादमिक सत्र के माध्यम से शिक्षकों के नवाचार को भी सभी से साझा करें: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर।दसवीं राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारी /कर्मचारी बैडमिंटन/ टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024
10वीं राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन सिटी स्टेडियम सागर में माननीय श्री राज बहादुर सिंह सांसद लोकसभा क्षेत्र सागर, माननीय श्री शैलेंद्र जैन जी विधायक सागर एवं श्री मनीष वर्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर, एवं लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के श्री शैलेश शुक्ला जी के द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के साथ एक अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके माध्यम से खेल प्रतियोगिता के द्वारा आपस में मेल मुलाकात और भावों का आदान-प्रदान होता है परंतु इसमें मेरा सुझाव है की अकादमिक सत्र भी आयोजित किया जाना चाहिए जिसमें यदि किसी शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के बीच नवाचार के माध्यम से शिक्षक प्रणाली का विकास किया है तो वह अपने विचारों को साझा करें और उसका लाभ पूरे समाज को हो सके, कार्यक्रम को सांसद राज बहादुर सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपस में सामंजस और तालमेल को बढ़ाती हैं और इस तरह की प्रतियोगिताएं करने से मानसिक तनाव भी मुक्त होता है क्योंकि शिक्षक विद्यार्थियों को गढ़ने का कार्य करता है अतः शिक्षक का तनाव मुक्त होना अति आवश्यक है।प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 संभागों के साथ लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल की टीम सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता में कुल 150 महिला पुरुष खिलाड़ियों की सहभागिता हुई। प्रतियोगिता दिनांक 28.01.24 से 30.01.24 तक आयोजित होगी। टेबल टेनिस बैडमिंटन की समस्त प्रतियोगिताएं सिटी स्टेडियम सागर में ही आयोजित होगी। खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था पुरुषों के लिए मलैया मैरिज गार्डन एवं महिला खिलाड़ियों की व्यवस्था शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर के छात्रावास एवं सभी खिलाड़ियों की भोजन व्यवस्था जैन विद्यालय में किया गया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन में श्री आशुतोष गोस्वामी श्री महेंद्र प्रताप तिवारी श्रीअभय श्रीवास्तव संजय सेंगर मुकेश तिवारी विनय शुक्ला राकेश तिवारी जोंटी शुक्ला महेश अहिरवार आशीष विश्वकर्मा सलामत खान दिनेश सेन कन्हैयालाल धर्मेंद्र वर्मा शशिकांत एवं खेल से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार श्री संजय दादर जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा किया गया।आज के खेलों के परिणाम इस प्रकार रहे।
बैडमिंटन
पुरुष वर्ग में सागर एवं डीपीआई के विरुद्ध मैच खेला गया जिसमें सागर विजेता, रीवा जबलपुर में रीवा विजेता ग्वालियर भोपाल में ग्वालियर विजेता रीवा नर्मदा पुरम में रीवा विजेता
महिला वर्ग में सागर सागर विरुद्ध उज्जैन मे सागर विजेता रीवा एवं डीपीआई के विरुद्ध मैंच में डीपीआई विजेता रहा।
टेबल टेनिस
पुरुष वर्ग में भोपाल रीवा के बीच मैच खेला गया जिसमें भोपाल विजेता जबलपुर जनजाति विभाग के बीच मैच खेला गया जिसमें जबलपुर विजेता नर्मदा पुरम सागर के बीच मैच खेला गया जिसमें सागर विजेता रहा
महिला वर्ग में भोपाल और सागर के बीच मैच खेला गया जिसमें सागर विजेता डीपी डीपी एवं जबलपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें जबलपुर विजेता सेमीफाइनल में सागर एवं जबलपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

Leave a Comment

Read More