SafeClick अभियान: सागर में खिलाड़ियों और युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

SafeClick अभियान: सागर में खिलाड़ियों और युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश


सागर। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे #SafeClick अभियान के तहत खेल परिसर सागर में व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
जागरूकता कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मानव श्रृंखला रही, जिसमें प्रतिभागियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
सागर पुलिस का #SafeClick अभियान जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Read More