जल संरक्षण और हरित विकास को मिलेगा नया आयाम

जल संरक्षण और हरित विकास को मिलेगा नया आयाम

(उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे शबरी सरोवर का निरीक्षण, “एक पेड़, मां के नाम” वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ)

सागर, 25 जून 2026;
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल आज जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र की मकरोनिया नगर पालिका परिषद अंतर्गत बड़तूमा स्थित शबरी सरोवर का निरीक्षण करेंगे।

इस अवसर पर अमृत हरित महाभियान-2026 के तहत संचालित “एक पेड़, मां के नाम” वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा हरित क्षेत्र के विस्तार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विभिन्न अभियान संचालित कर रही है। इसी क्रम में शबरी सरोवर पर आयोजित यह कार्यक्रम जल संरक्षण और हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Comment

Read More