
थाना आगासौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
सागर, दिनांक 25 जून 2026।
जिले में आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के तहत थाना आगासौद पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीना जयवीर सिंह भदौरिया तथा एसडीओपी बीना अजय कुमार सनकत के मार्गदर्शन में थाना आगासौद पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए जिला बदर आरोपी मलखान पिता गोकल विश्वकर्मा (35 वर्ष), निवासी ग्राम पार, थाना आगासौद को गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सागर द्वारा पारित आदेश क्रमांक 9239/रीडर/जिला बदर/2025/थाना आगासौद/जिला सागर दिनांक 28 अक्टूबर 2025 के तहत आरोपी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत छह माह के लिए सागर जिले सहित सीमावर्ती जिलों दमोह, छतरपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, विदिशा, अशोकनगर एवं टीकमगढ़ की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए थे। उक्त आदेश की तामील दिनांक 08 अप्रैल 2026 को कराते हुए आरोपी को जिला भोपाल छोड़ा गया था तथा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सक्षम न्यायालय की अनुमति एवं संबंधित पुलिस को सूचना दिए बिना वह सागर जिले में प्रवेश नहीं करेगा।
दिनांक 24 जून 2026 को थाना आगासौद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी मलखान विश्वकर्मा अपने गांव स्थित घर के पास मौजूद है तथा भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सागर जिले में उपस्थित रहने संबंधी कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन पाए जाने से उसके विरुद्ध धारा 2023 , 223( b)भारतीय न्याय संहिता एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय बीना में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक अनुपमा शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष रैकवार, प्रधान आरक्षक जगदीश कुमार, आरक्षक रनवीर, आरक्षक संदीप, आरक्षक दीपक इनवाती एवं प्रधान आरक्षक चालक संतोष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।











