भाजपा महिला मोर्चा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी बूथ स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

भाजपा महिला मोर्चा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी बूथ स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मेघा दुबे की उपस्थिति में पहली जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ परिचय सत्र के साथ हुआ, जिसके उपरांत संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के इस माह के अंतिम रविवार को होने वाले प्रसारण को प्रत्येक बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा बूथ समितियों के सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा की बहनें बूथ स्तर पर पहुंचकर समिति के सक्रिय सदस्यों को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मेघा दुबे को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, संगठन के कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। विधायक श्री जैन ने विशेष रूप से मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया तथा महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष  याकृति जड़िया भारती राय सुषमा यादव सोना पटेल अनिता रामू ठेकेदार सुनीता रैकवार मीरा चौबे उर्मिला सहारे प्रीति केसरवानी शिक्षा विश्वकर्मा सोनिका सराफ प्रमिला मौर्य मधु मौर्य सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Read More