घरौंदा आश्रम में सद्भावना शाखा का सेवा अभियान, जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र और खाद्य सामग्री

घरौंदा आश्रम में सद्भावना शाखा का सेवा अभियान, जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र और खाद्य सामग्री
सागर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, मरुदेवी संभाग की सद्भावना शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए घरौंदा विकलांग अनाथाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत लगभग 150 बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के तहत शाखा की सदस्यों ने कुपोषण, मानसिक एवं शारीरिक दिव्यांगता से जूझ रहे आश्रमवासियों के बीच पहुंचकर बिस्किट, अनाज सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री और वस्त्र वितरित किए। शाखा की ओर से कहा गया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में सहयोग, संवेदना और जागरूकता का संदेश पहुंचाना है।
इस अवसर पर सद्भावना शाखा की अध्यक्ष रश्मि जैन, सचिव डाली चौधरी, कोषाध्यक्ष अमिता जैन, चंद्रप्रभा दीदी, प्रियंका जैन, मयंका जैन, सिमी मोदी, मनीषा जैन, प्रतिभा संघी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सिमी मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सिंगल यूज डिस्पोजल सामग्री के उपयोग से बचने का आह्वान किया और सभी से पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने की अपील की। सद्भावना शाखा की इस सेवा पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Leave a Comment

Read More