नरसिंहपुर के गाडरवारा में ₹2.75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

नरसिंहपुर के गाडरवारा में ₹2.75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नरसिंहपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” लगातार असर दिखा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना गाडरवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹2.75 लाख बताई गई है। पुलिस ने स्मैक की सप्लाई में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस ने 24 जून की रात करीब 11:25 बजे श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने शेख मजीद (52 वर्ष), पिता शेख हकीम, निवासी नरसिंह वार्ड, करेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27.50 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक गजराज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ आरक्षक महेन्द्र बावरिया, रुपेन्द्र चौबे, आरक्षक नंदकिशोर, दिनेश पटेल, नीलेश दुबे, अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव तथा महिला आरक्षक कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी

Leave a Comment

Read More