
जिला एवं सागर विधानसभा युवा कांग्रेस ने राहतगढ़ बस स्टैंड पर दो पुतले जलाए
सिंहस्थ जमीन घोटाले को लेकर एवं नीट पेपर लीक को विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस द्वारा सागर के राहतगढ़ बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस सागर जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित अहिरवार एवं सागर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ने संयुक्त रूप से किया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उनके परिवार पर उज्जैन तथा सिंहस्थ क्षेत्र में भूमि खरीद एवं मास्टर प्लान में बदलाव से जुड़े लगाए जा रहे कथित आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे एवं पूर्व शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सत्ता एवं पद का दुरुपयोग कर भूमि संबंधी निर्णयों को प्रभावित किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिए।
सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू ने कहा नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मुद्दे को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित अहिरवार ने कहा कि परीक्षा से जुड़े विवादों ने देशभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों के बीच चिंता उत्पन्न की है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वॉटर कैनन का उपयोग किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, हालांकि इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
पुतला दहन प्रदर्शन के रामकुमार पचौरी,मुकुल पुरोहित, राकेश राय, समीर खान, सिंटू कटारे, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, लीलाधर सूर्यवंशी,अनिल मिश्रा, फ़िरदोश कुरैशी,शाहबाज कुरैशी,आनंद हेला,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जैद खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी युवा कांग्रेस प्रदेश समन्वयक नीलेश अहिरवार, रीतेश रोहित, अरविंद लोधी,चंदन सुहाने,आनंद अहिरवार, दीपक कुर्मी,आदिल राईन, शहजाद निहारिया,अरबाज अली,सिकंदर राईन,आशु खान,धनंजय अहिरवार,आमिर खान वीरू, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार पक्षों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद पुरोहित,ऋषभ जैन,अभिषेक गौर, संजय मोंटू यादव,भैयन पटेल,सुरखी विधानसभा अध्यक्ष प्रणव राजपूत,अलीम तज्जू भाईजान,रेखा अहिरवार,किरणलता सोनी,ज्योति मलैया,पवन पटेल, अभिषेक पाठक,सुनील पावा,गोपाल प्रजापति, पवन जाटव, वीरेंद्र महावते,हरिश्चंद सोनवार,गोपाल प्रजापति,अभिषेक अहिरवार,शुभम सोनी,सौरभ खटीक,राहुल खटीक,सत्यम रोहित,अभिषेक अहिरवार,अजय लारिया, फैसल कुरैशी, अजय बामदेले फहाद कुरैशी,अरशद खान,आमिर खान, रवि जाटव,अभिषेक तिवारी,नौशाद खान, शिवा अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, दीपेश अहिरवार,सौरभ अहिरवार, फरीद खान,शहजाद पठान, साबिर खान, उमेश यादव, साकित कुरैशी, गोपी यादव,रामशंकर सेन,वीरू चौधरी, हिमांशु नगेले, जातिश नगेलेे,रुपेश साहू, आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण शामिल रहे।











