डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से सशक्त होंगे कार्यकर्ता, प्रत्येक पदाधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त करें : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से सशक्त होंगे कार्यकर्ता, प्रत्येक पदाधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त करें : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई बैठक

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर वार्ड पार्षदों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने की संपूर्ण जानकारी विस्तार से साझा की। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण वीडियो देखकर उनसे संबंधित प्रश्नों के उत्तर देना चाहिए तथा प्रमाण पत्र प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उपस्थित वार्ड पार्षदों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति लेते हुए संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन ऐप डाउनलोड करने, उस पर अपनी गतिविधियों को नियमित रूप से साझा करने तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रशिक्षण वीडियो देखकर उनसे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए तथा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वक्ताओं ने कहा कि यह महाअभियान कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता एवं संगठनात्मक दक्षता को नई दिशा प्रदान करेगा।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे भी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी प्रशिक्षण वीडियो अवश्य देखें, प्रश्नों के उत्तर देकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मेघा दुबे, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, चेतराम अहिरवार, राहुल वैद्य, बालकिशन सोनी, अमित बैसाखिया, नेहा अहिरवार, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More