
जिला शहर कांग्रेस ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत
सागर/जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में आज हरि सिंह गौर,शिवाजी नगर वार्ड एवं मधुकर शाह वार्ड से लगभग चार दर्जन तीर्थ यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी अमरनाथ तीर्थ यात्रा पर रवाना होने वाले तीर्थ यात्रियों का पुष्प हारों से स्वागत किया गया एवं गले मिलकर बधाई दी
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने उन सभी तीर्थ यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो की कामना की एवं सभी को बधाई दी जो बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य पा रहे हैं संजय यादव, प्रीतम यादव, प्रदीप तिवारी, गुड्डू यादव, बबलू रजक, गोपाल रजक, अनु रजक, सुरेश पटेल, काशीराम रजक, सतीश साहू, मुकेश पवार, दीपेश यादव, काशीराम रैकवार, इन सभी को रवानगी करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शुभकामनाएं प्रदान की
इस अवसर पर सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे एवं ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे,नरेंद्र मिश्रा आनंद हेला महेश अहिरवार अन्नू घोसी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे











