
देवरी के ग्राम पंचायत बेलढाना के बेरीसाल दादा मंदिर के पास जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, ₹11,810 नकद और ताश की गड्डी जब्त
देवरी कला। देवरी पुलिस ने ग्राम बेलढाना स्थित बैरीसाल दादा मंदिर के पास संचालित जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹11,810 नकद एवं ताश की गड्डी जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलढाना गांव में बरिसल दादा मंदिर के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम मंसूर बावरी, छतर सिंह लोधी निवासी बेलढाना, यशवंत लोधी निवासी सुजानपुर, हल्लेभाई लोधी निवासी बेलढाना तथा नीरज लोधी निवासी बेलढाना शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹11,810 नकद तथा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की गड्डी जब्त कर सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस कार्रवाई को अवैध जुआ गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।











